पुरुष के पेशाब में खून आना (Hematuria) एक सीरियस प्रॉब्लम हो सकती है जिसका सही टाइम पर इलाज ज़रूरी होता है। इसके पीछे काफी सारे रीज़न्स हो सकते हैं, जिनकी जांच करना ज़रूरी है। कभी-कभी खून इतना कम होता है कि सिर्फ माइक्रोस्कोप से ही दिखाई देता है - इसे Microscopic Hematuria कहते हैं। इस प्रॉब्लम के कारण हल्की तकलीफ से लेकर सीरियस भी हो सकते हैं। आज हम इसके अलग-अलग कारण , ट्रीटमेंट और कुछ और सवालों के बारे में बात करेंगे।
हेमाट्यूरिया क्या है और इसके प्रकार
पेशाब में खून आने की स्थिति को मेडिकल भाषा में हेमाट्यूरिया (Hematuria) कहा जाता है। इसके दो प्रकार होते हैं।
-
ग्रॉस हेमाट्यूरिया (Gross Hematuria): पेशाब का रंग गुलाबी, लाल या भूरा दिखता है और खून नंगी आंखों से पहचाना जा सकता है।
-
माइक्रोस्कोपिक हेमाट्यूरिया (Microscopic Hematuria): पेशाब देखने में सामान्य लगता है, लेकिन माइक्रोस्कोप से जांच करने पर उसमें लाल रक्त कोशिकाएं (RBC) मिलती हैं। यह अक्सर किसी रूटीन जांच में ही पकड़ में आता है।
पेशाब में खून आने के लक्षण
पुरुषों के पेशाब में खून आना कई बार अकेला लक्षण होता है, लेकिन आमतौर पर इसके साथ कुछ और संकेत भी दिखते हैं:
-
पेशाब का रंग गुलाबी, लाल या भूरा हो जाना
-
पेशाब करते समय जलन या दर्द
-
बार-बार पेशाब आना
-
पेट के निचले हिस्से या पीठ में दर्द
-
संक्रमण होने पर बुखार
-
पेशाब के साथ खून के थक्के (clots) निकलना
पुरुष के पेशाब में खून आने का कारण
पुरुष के पेशाब में खून आना नॉर्मल नहीं है, इसके काफी सीरियस कारण भी हो सकते हैं। पेशाब में खून क्यों आता है, इसकी वजहें हल्की भी हो सकती हैं और गंभीर भी। अगर आपको इस टॉपिक के बारे में ज़्यादा पता नहीं है, तो चलिए हम आपको इसके बारे में डिटेल में बताते हैं:
-
मूत्र मार्ग में संक्रमण
मूत्र मार्ग में संक्रमण पेशाब में खून आने का एक मुख्य कारण है। अगर आपके मूत्र में इन्फेक्शन है, तो आपके मूत्रनाली (Urethra) और मूत्राशय (bladder) में भी इन्फेक्शन होगा, जिससे आपको पेशाब में जलन, बार-बार पेशाब लगना, और पेट (abdomen) के निचले हिस्से में दर्द होने की समस्या होती है। इन सब के साथ-साथ आपके मूत्र में खून भी आ सकता है।
-
किडनी स्टोन (गुर्दे की पथरी)
जब किडनी में पथरी होती है, तो यह कई बार मूत्रमार्ग के माध्यम से बाहर निकलने की कोशिश करती है। इस प्रक्रिया में, पथरी मूत्रनाल से गुजरते समय फ्रिक्शन पैदा करती है, जिससे पेशाब के साथ खून आ सकता है।
-
प्रोस्टेट सम्बन्धी समस्या
अगर आपका प्रोस्टेट बढ़ा हुआ है (जिसे बिनाइन प्रोस्टेटिक हाइपरप्लासिया भी कहा जाता है), तो यह पुरुषों में पेशाब में खून आने का एक कारण बन सकता है। यह समस्या अधिकतर बुजुर्ग पुरुषों में देखी जाती है। इसके साथ, पेशाब करने में कठिनाई, बार-बार पेशाब आने की इच्छा, और पेशाब का धीमा फ्लो भी हो सकता है।
-
चोट
अगर आपके पेट या पीठ में किसी तरह की चोट लग जाती है , तोह आपके मूत्र में खून आने की समस्या हो सकती है। कभी-कभी चोट लगने से किडनी को भी चोट लग जाती है , जिससे आपके पेशाब में खून आ सकता है।
-
ब्लैडर या किडनी का कैंसर
मूत्राशय या किडनी का कैंसर पेशाब में खून आने का सबसे गंभीर कारण है। इसमें अक्सर दर्द नहीं होता और सिर्फ खून दिखाई देता है, इसलिए इसे नज़रअंदाज़ करना खतरनाक हो सकता है।
-
ग्लोमेरुलोनेफ्राइटिस
किडनी के फिल्टर यानी ग्लोमेरुली में सूजन आने पर भी पेशाब में खून आ सकता है। इसके साथ पैरों या चेहरे पर सूजन और हाई ब्लड प्रेशर भी दिख सकता है।
-
खून पतला करने वाली दवाइयां
एस्पिरिन और वारफेरिन जैसी दवाइयां लेने वालों को भी पेशाब में खून दिख सकता है। लेकिन कई बार इनके पीछे कोई और वजह छिपी होती है, इसलिए दवा को कारण मानकर जांच टालनी नहीं चाहिए।
-
ज़ोरदार व्यायाम
लंबी दौड़ या भारी वर्कआउट के बाद कुछ पुरुषों को अस्थायी रूप से पेशाब में खून दिख सकता है, जिसे रनर्स हेमाट्यूरिया कहते हैं। यह आमतौर पर कुछ दिनों में अपने आप ठीक हो जाता है, फिर भी एक बार जांच करा लेना बेहतर है।
निदान या जांच कैसे होती है
पेशाब में खून क्यों आता है, यह पक्का करने के लिए डॉक्टर कुछ जांचें कराते हैं:
-
यूरिन टेस्ट (मूत्र परीक्षण): पेशाब में RBC, WBC और बैक्टीरिया की जांच होती है।
-
यूरिन कल्चर: संक्रमण है या नहीं और कौन सा बैक्टीरिया है, यह पता चलता है।
-
ब्लड टेस्ट: किडनी फंक्शन की जांच के लिए।
-
अल्ट्रासाउंड या सीटी स्कैन: पथरी, ट्यूमर और बनावट से जुड़ी दिक्कतों की पहचान के लिए।
-
सिस्टोस्कोपी: कैमरे की मदद से मूत्राशय के अंदर देखा जाता है।
पुरुष के पेशाब में खून आने का इलाज
पुरुष के पेशाब में खून आने का इलाज तभी संभव है जब बीमारी का सही पता चल सके। इसके लिए आमतौर पर यूरीन एनालिसिस किया जाता है। पेशाब में खून आना कैसे बंद होगा, यह पूरी तरह इस बात पर निर्भर करता है कि खून किस वजह से आ रहा है। इस समस्या के कई संभावित कारण हो सकते हैं, जिनका हम नीचे उल्लेख कर रहे हैं।
-
पेशाब में खून आने का घरेलू उपचार
-
पेशाब में खून आने का घरेलू उपचार अपनाने से शुरुआती राहत पाई जा सकती है।
-
अधिक पानी पीना, अदरक या पुदीने की चाय लेना, नींबू का रस, सेब का सिरका और नारियल पानी मददगार हो सकते हैं।
-
तुलसी के पत्ते और गाजर का जूस मूत्र स्वास्थ्य में सुधार कर सकते हैं।
-
इसके साथ ही अगर आप सोच रहे हैं कि पेशाब में खून आने पर क्या खाना चाहिए तो इसके लिए हाइड्रेटिंग फलों और सब्जियों का सेवन करें।
-
ध्यान रखें कि पेशाब में खून का घरेलू उपचार सिर्फ सहारा देने के लिए है। यह जांच और इलाज की जगह नहीं ले सकता, इसलिए घरेलू उपाय आज़माने के साथ-साथ डॉक्टर को ज़रूर दिखाएं।
-
संक्रमण के लिए एंटीबायोटिक्स
-
अगर आपके पेशाब में संक्रमण है, तो डॉक्टर आपको एंटीबायोटिक्स दवा देंगे, जिसका एक निर्धारित समय तक कोर्स चलता है। इस कोर्स से पुरुष के पेशाब में खून आना और इन्फेक्शन दूर हो जाता है।
-
प्रोस्टेट का इलाज
अगर प्रोस्टेट के बड़े आकार के कारण आपको पेशाब में खून आ रहा है, तो प्रोस्टेट के आकार को कम करने के लिए इलाज करवाना जरूरी है। यदि समस्या अधिक गंभीर हो जाती है, तो सर्जरी की आवश्यकता भी पड़ सकती है।
-
किडनी स्टोन का इलाज
छोटी पथरी अक्सर ज्यादा पानी पीने और दवाइयों से अपने आप निकल जाती है। वहीं, बड़ी पथरी के इलाज के लिए लिथोट्रिप्सी (ध्वनि तरंगों से पथरी को छोटे टुकड़ों में तोड़ने की प्रक्रिया) या सर्जरी की जरूरत पड़ सकती है।
-
कैंसर का इलाज
ब्लैडर या किडनी के कैंसर में सर्जरी, कीमोथेरेपी या इम्यूनोथेरेपी दी जा सकती है। इलाज कैंसर की स्टेज पर निर्भर करता है।
-
दवाइयों की डोज़ में बदलाव
अगर खून पतला करने वाली दवा वजह बन रही है, तो डॉक्टर उसकी डोज़ में बदलाव कर सकते हैं। ऐसी दवा खुद से बंद या कम कभी न करें।
निष्कर्ष
पुरुष के पेशाब में खून आना अंदर छुपी हुई हैल्थ प्रॉब्लम्स का संकेतक है। इसलिए अगर आपको ऐसी समस्याएं हो रही हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें, जांच करवाएं और सही इलाज लें। घर के उपचार और हेल्दी, बैलेंस्ड डाइट कुछ हद तक मददगार हो सकती है, लेकिन इसका प्रॉपर ट्रीटमेंट करवाना ज़रूरी है। अगर प्रोस्टेट या कोई और समस्या काफी बढ़ जाए, तो तुरंत सर्जरी करानी चाहिए।
आपकी सुविधा और देखभाल के लिए फ्रेंड्स एडल्ट डायपर्स की प्रीमियम एडल्ट ड्राई पैन्ट्स का इस्तेमाल करें। ये विशेष रूप से हल्के और आरामदायक डिज़ाइन में आती हैं, जिससे आपको दिनभर सुरक्षा और आराम का अनुभव होगा।
Product Recommendations
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
प्रश्न: पेशाब में खून आने का घरेलू उपचार?
पेशाब में खून आने के घरेलू उपायों में हल्दी वाला दूध, क्रैनबेरी जूस और पर्याप्त पानी पीना कुछ मामलों में मदद कर सकते हैं। हालांकि, पेशाब में खून आने पर सही कारण जानने और उचित इलाज के लिए डॉक्टर से जरूर सलाह लें। ।
प्रश्न: पेशाब में खून आने पर क्या खाना चाहिए?
ऐसी स्थिति में हमें हरी सब्ज़ियां , सिट्रिस फल और प्रोटीन युक्त खाना खाना चाहिए।
प्रश्न: पुरुष के पेशाब में खून आना कौन सी बीमारी है?
गुर्दे में कैंसर, गुर्दे में पथरी और प्रोस्टेट बढ़ने वाली परिस्थिति में भी पेशाब में खून आता है।
प्रश्न: क्या पेशाब में खून आना कैंसर का संकेत हो सकता है?
हां, पेशाब में खून आना कैंसर का संकेत हो सकता है।
प्रश्न: क्या प्रोस्टेट की समस्याओं से पेशाब में खून आ सकता है?
हां, अगर आपका प्रोस्टेट का आकार बढ़ गया है, तो आपको पेशाब में खून आ सकता है।
प्रश्न: Microscopic Hematuria क्या है?
माइक्रोस्कोपिक हेमाट्यूरिया वह स्थिति है जिसमें पेशाब देखने में बिल्कुल सामान्य लगता है, लेकिन लैब जांच में उसमें लाल रक्त कोशिकाएं मिलती हैं। यह ज़्यादातर किसी रूटीन यूरिन टेस्ट में पकड़ में आता है। आंखों से न दिखने का मतलब यह नहीं कि इसे छोड़ दिया जाए, इसकी वजह पता करना ज़रूरी है।
प्रश्न: क्या पेशाब में खून आना हमेशा गंभीर होता है?
हमेशा नहीं। कई बार यह ज़ोरदार व्यायाम, मामूली संक्रमण या किसी दवा की वजह से होता है और अपने आप ठीक हो जाता है। लेकिन यह ब्लैडर या किडनी के कैंसर का पहला संकेत भी हो सकता है, जिसमें दर्द नहीं होता। इसलिए एक बार भी खून दिखे तो जांच करा लेनी चाहिए।
प्रश्न: पेशाब में खून आने पर कौन सी जांच करानी चाहिए?
सबसे पहले यूरिन टेस्ट और यूरिन कल्चर कराया जाता है। इसके बाद किडनी फंक्शन देखने के लिए ब्लड टेस्ट, और पथरी या ट्यूमर की पहचान के लिए अल्ट्रासाउंड या सीटी स्कैन कराया जा सकता है। ज़रूरत पड़ने पर डॉक्टर सिस्टोस्कोपी की सलाह देते हैं।
REFERENCES:
https://www.medicalnewstoday.com/articles/324824
https://www.pristyncare.com/hi/blog/hematuria-in-hindi/
https://medicinenet.com/what_causes_blood_in_urine_in_men/article.htm
Pant Style Diaper
Tape Style Diaper
Additional Products