skip to content
icon icon

FREE SHIPPING above Rs.350!*

Follow Us:

Author
Nobel Hygiene

In This Article

पेशाब के वक्त दर्द या जलन होना सामान्य नहीं है। अगर आप पेशाब नली में दर्द  महसूस करते हैं तो इस समस्या को डिस्यूरिया (dysuria) कहा जाता है। इस स्थिति में मूत्राशय से जाती हुई नली या जेनिटल्स के आसपास जलन या दर्द होने लगता है। ये पुरुष और महिला दोनों को आम रूप से प्रभावित कर सकता है और किसी भी उम्र में हो सकता है।

कई बार डिस्यूरिया में पेशाब नली में दर्द के साथ-साथ अन्य लक्षण भी हो सकते हैं, जैसे -

  • पेशाब करते हुए जलन
  • पेशाब में खून आना
  • पेशाब के रंग में परिवर्तन
  • महिलाओं को श्रोणी (hips) क्षेत्र में दर्द
  • पुरुषों में मलाशय (anus) में दर्द
  • बार-बार पेशाब आ रही हो ऐसा महसूस होना
  • पेशाब में खराब गंध आना

पेशाब नली में दर्द होने का कारण

पेशाब नली में दर्द होने का सबसे सामान्य कारण होता है बैक्टिरियल इन्फेक्शन। इसमें बैक्टीरिया मूत्राशय तक पहुंचकर बढ़ने लगता है, जिससे संक्रमण होता है। एस्चेरीचिया कोली (E.Coli) नामक बैक्टीरिया इसमें सबसे आम प्रकार का बैक्टीरिया है।

पेशाब नली में दर्द के अन्य कारण -

  • सेक्स के कारण महिलाओं को यूटीआई हो सकता है, जिससे पेशाब नली में दर्द हो सकता है।
  • गर्भावस्था (pregnancy)
  • मूत्रमार्ग में रुकावट (blocked urinary tract)
  • किडनी स्टोन
  • डायबिटीज
  • टैम्पोन का उपयोग
  • बहुत अधिक सेक्स या कई पार्टनर के साथ सेक्स करना
  • मूत्राशय का खाली न होना
  • पेशाब की नली में रूकावट
  • एंटीबायोटिक दवाएं
  • रजोनिवृति
  • पथरी
  • प्रोस्टेटाइटिस
  • सिस्टाइटिस
  • अधिक समय तक एक ही जगह पर रहना, इत्यादि

ये भी पढ़ें - पेशाब में जलन होना नहीं है सामान्य!

पेशाब में दर्द होना घरेलू उपाय

पेशाब के रास्ते में दर्द हो तो क्या करें ये एक सवाल आपके मन में ज़रूर आ रहा होगा। कुछ घरेलू नुस्खे आपको पेशाब नली में दर्द और जलन से आराम दिला सकते हैं, जैसे कि

  • ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं
  • पेशाब वाले एरिया को गर्म सेक करें
  • पेशाब में जलन में सेब का सिरका काम आता है। इसे आप गर्म पानी में मिलाकर पी सकते हैं या नहाते वक्त अपनी बाल्टी में भी डाल कर इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • बेकिंग सोडा - एक ग्लास पानी में एक चम्मच बेकिंग सोडा मिलाकर खाली पेट पिएं।
  • दही - रोज दही का सेवन करें
  • नींबू - गुनगुने पानी में एक नींबू निचोड़ें और एक चम्मच शहद मिलाकर खाली पेट पिएं।
  • अदरक - एक चम्मच अदरक का जूस, एक ग्लास गुनगुने दूध या पानी में मिलाकर पिएं । आप अदरक की चाय भी ले सकते हैं।
  • खीरा - एक कप खीरे का जूस, एक चम्मच शहद को नींबू के साथ मिलाकर इसे दिन में दो बार पिएं। साथ ही आप दिन में 1-2 खीरे भी खा सकते हैं।
  • रोज एक नारियल पानी पिएं
  • अपने पेशाब के एरिया को साफ और ड्राई रखें
  • कुछ दिनों तक टाइट जींस और ट्राउजर ना पहनें
  • कॉटन की अंडरवियर पहनें
  • लंबे समय तक भीगे हुए कपड़ो में ना रहें
  • शराब और धूम्रपान ना करें
  • पेशाब के बाद उस एरिया को साफ और सूखा रखें
  • सुरक्षित संबंध बनाएं

ज़्यादा जानकारी के लिए ये पढ़ें - पेशाब में रुकावट आए, तो अपनाएं यह घरेलू उपचार!

निष्कर्ष

पेशाब नली में दर्द एक सामान्य समस्या है, जो पुरुष और स्त्री दोनों को हो सकती है। इसके कई कारण और लक्षण हो सकते हैं। इन लक्षणों पर आप जितना ध्यान देकर, इलाज की तरफ कदम बढ़ाएंगे उतनी ही जल्दी जलन और दर्द से छुटकारा पाएंगे। साथ ही इसको ठीक करने के लिए आप कुछ घरेलू उपायों का सहारा ले सकते हैं। इन घरेलू उपायों के अलावा परेशानी ज्यादा होने पर डॉक्टर से संपर्क करना ही बेहतर है। डॉक्टर आपको सिस्टोस्कॉपी नामक टेस्ट की सलाह दे सकते हैं और साथ ही कुछ एंटीबायोटिक दवाइयां दे सकते हैं।

पेशाब नली में दर्द और जलन की वजह से कई बार, लगातार पेशाब की इच्छा हो सकती है। इससे आपकी परेशानी बढ़ सकती है। इसका एक सरल उपाय है - Friends Diaper. ये आपके पेशाब के एरिया को सूखा, साफ, और बदबू से सुरक्षित रखेगा।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  1. पेशाब नली में दर्द क्यों होता है?

- पेशाब नली में दर्द विभिन्न कारणों की वजह से हो सकता हैं, जैसे कि बैक्टिरियल इन्फेक्शन, पेशाब की नली में घाव, अधिक सेक्स, प्रेगनेंसी, डायबिटीज, पथरी, किडनी स्टोन, मूत्राशय का खाली ना होना, इत्यादि।

  1. पेशाब नली में चुभन क्यों होती है?

- पेशाब नली में चुभन या जलन बैक्टिरियल इंफ्सेशन की वजह से हो सकती है।

  1. पेशाब के रास्ते में दर्द हो तो क्या करें?

- पेशाब के रास्ते में दर्द पर आप डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं। साथ ही पेशाब में दर्द होना - घरेलू उपाय जैसे कि पेशाब के एरिया को साफ और सूखा रखना, ज्यादा से ज्यादा पानी पीना, खीरा, नींबू, अदरक, दही, या सिरके का सेवन और अन्य उपाय अपना सकते हैं।

  1. पेशाब नली की जांच कैसे होती है?

- सिस्टोस्कॉपी नामक टेस्ट के द्वारा पेशाब नली की जांच होती है।

  1. पेशाब की नली में इन्फेक्शन क्यों होता है?

- पेशाब नली में इन्फेक्शन का मुख्य कारण है एस्चेरीचिया कोली (E. Coli) नाम के बैक्टीरिया के बढ़ने से होता है।

To get updated on the latest stories across categories choose