बार-बार यूरिन इंफेक्शन क्यों होता है: कारण और बचाव के उपाय
skip to content
icon icon

FREE SHIPPING above Rs.350!*

Follow Us:

Author
Nobel Hygiene

In This Article

यूरिन इन्फेक्शन (UTI) एक सामान्य स्वास्थ्य समस्या है जो मूत्र प्रणाली को प्रभावित करती है। यह समस्या महिलाओं में अधिक सामान्य है लेकिन पुरुषों और बच्चों में भी हो सकती है। जब कोई व्यक्ति बार बार यूरिन इन्फेक्शन का सामना करता है, तो यह न केवल असुविधा उत्पन्न करता है बल्कि अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण भी बन सकता है। इस लेख में हम यह समझेंगे कि बार बार यूरिन इन्फेक्शन क्यों होता है, इसे कैसे ठीक किया जा सकता है, और इससे बचने के उपाय क्या हैं।

बार बार यूरिन इन्फेक्शन क्यों होता है

कई महिलाएं सोचती होंगी की उनको बार बार यूरिन इन्फेक्शन क्यों होता है, पर वो इसका कारण समझ नहीं पातीं जिससे वो कई बार सही इलाज नही ले पातीं हैं। तो आइए जानते हैं बार बार यूरीन इन्फेक्शन होने के कारण और कैसे करें इसका निवारण।

  1. साफ सफाई की कमी

अगर आप व्यक्तिगत साफ-सफाई का ध्यान नहीं रखती हैं तो infection के चांसेज बढ़ जाते हैं। बार बार यूटीआई क्यों होता है? अगर निजी अंगों की साफ-सफाई पर ध्यान ना दिया जाए तो ईस्ट और फंगल इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है जिससे UTI की समस्या हो सकती है। इसलिए ज़रूरी है कि आप नियमित तौर पर पानी और माइल्ड सोप से अपने निजी अंग को साफ करें। 

  1. कमज़ोर इम्यून सिस्टम

Bar bar urine infection kyu hota hai? कई लोगों का इम्यून सिस्टम कमज़ोर होता है। इसका कारण है गलत खान-पान, अधिक तैलीय या unhygienic खाने का सेवन, गंदा पानी पीना और अनुवांशिक कारण। ऐसे में लोग कई बार इस इन्फेक्शन के शिकार हो जाते हैं और यूरीन इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। 

  1. हार्मोनल चेंज

शारीरिक बदलाव जैसे, मेनोपॉज, प्रेगनेंसी या पीरियड्स के दौरान हार्मोनल चेंज होने से आपका मूत्रमार्ग और मूत्राशय सेंसिटिव हो जाते हैं जिससे इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। 

  1. जन्मजात दोष या संरचनात्मक समस्याएं

कई बार कई लोगों को जन्म से ही मूत्र प्रणाली में परेशानी या फिर बनावट में विकृति होती है, यह भी एक कारण हो सकता है अगर आप जानना चाहते हैं कि यूरिन इन्फेक्शन बार बार क्यों होता है। 

  1. कम पेय का सेवन

यूरिन इन्फेक्शन बार-बार क्यों होता है? कई बार लोग अवश्यकता से कम पानी पीते हैं। इससे होता ये है कि उन्हें डिहाइड्रेशन हो जाती है। कई बार लोग सही पेय पदार्थ का सेवन नहीं करते, जैसे नारियल पानी या जूस, इसके बजाय लोग कोल्ड्रिंक इत्यादि का सेवन करते हैं जिससे इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। 

और पढ़े: महिलाओं में यूरिन इन्फेक्शन के लक्षण

यूरिन इन्फेक्शन कैसे ठीक होता है

यूरीन इन्फेक्शन को ठीक करने के कई उपाय हैं, आइए हम उन उपायों को जानते हैं: 

  1. एंटीबायोटिक मेडिसिन

यूरीन के इन्फेक्शन का इलाज करने के लिए कई बार एंटीबायोटिक prescribe किए जाते हैं। अगर आप पूरे कोर्स का सेवन करते हैं तो इससे आपका इन्फेक्शन खत्म हो जाता है। 

  1. लिक्विड पदार्थ का सेवन

इन्फेक्शन को कम करने के ज़रूरी है कि आप हमेशा कम से कम 3 लीटर पानी का उपयोग करिए। इसके साथ ही साथ आप नारियल पानी, संतरे का जूस, गन्ने का जूस आदि का सेवन भी कर सकते हैं। 

  1. नेचुरल रेमेडी

कई घरेलू उपचार भी आपके पेशाब के इंफेक्शन को कम कर सकते हैं, आइए कुछ उपाय हम आपको बताते हैं: 

  • क्रैनबेरी के जूस का नियमित सेवन करें। 
  • प्रोबायोटिक खाना जैसे दही इत्यादि आपके इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाते। 

और पढ़े: यूटीआई क्या होता है? (UTI kya hota hai) जानिए यूरिन इन्फेक्शन के लक्षण?

निष्कर्ष 

बार बार यूरिन इन्फेक्शन क्यों होता है यह समझना आवश्यक है ताकि इसका सही तरीके से इलाज किया जा सके। जीवनशैली में बदलाव, स्वच्छता का पालन, और समय पर इलाज से इस समस्या से बचा जा सकता है। यदि समस्या बार-बार होती है, तो विशेषज्ञ से परामर्श लेना बेहद जरूरी है।

इसके अलावा, यूरिन इन्फेक्शन की स्थिति में लंबे समय तक असुविधा से बचने और स्वच्छता बनाए रखने के लिए, Friends Premium Adult Diaper Dry Pants का उपयोग करें। ये पैंट्स उच्च गुणवत्ता और आराम के साथ आपके दैनिक जीवन को आसान बनाते हैं। अभी खरीदें और आत्मविश्वास के साथ हर पल का आनंद लें!

 


Product Recommendations


प्रायः पूछे जाने वाले सवाल

बिना दर्द के पेशाब में खून आने का क्या मतलब है?

बिना दर्द के पेशाब में खून आना गंभीर समस्या हो सकती है, जैसे कि किडनी संक्रमण, पथरी, या मूत्राशय कैंसर। डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें।

पेशाब में खून आना कैसे बंद होगा?

यह संक्रमण, चोट, या पथरी जैसी समस्या पर निर्भर करता है। सही इलाज के लिए डॉक्टर द्वारा निर्धारित जांच और दवाएं लें।

पेशाब में खून फीमेल को हो तो क्या करें?

महिलाओं में पेशाब में खून आना यूरिन इन्फेक्शन, हार्मोनल असंतुलन या गर्भाशय से संबंधित समस्या का संकेत हो सकता है। डॉक्टर से संपर्क करें।

क्या पेशाब में खून आने का मतलब किडनी खराब होना है?

पेशाब में खून आना हमेशा किडनी खराब होने का संकेत नहीं होता, लेकिन इसे अनदेखा नहीं करना चाहिए। किडनी संक्रमण, पथरी, या अन्य समस्याओं के लिए तुरंत जांच करानी चाहिए।

जब आपके पेशाब में एक बार खून आता है तो इसका क्या मतलब होता है?

यह संक्रमण या अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत हो सकता है। समस्या के बार-बार होने पर डॉक्टर से परामर्श लें।

To get updated on the latest stories across categories choose