skip to content
icon icon

FREE SHIPPING above Rs.350!*

Follow Us:

Author
Nobel Hygiene

In This Article

पेशाब का रंग हमारे स्वास्थ्य के बारे में बहुत कुछ बताता है। यह हमारे शरीर में पानी की मात्रा (हाइड्रैशन लेवल) के साथ-साथ संभावित स्वास्थ्य समस्याओं की ओर इशारा करता है और ये पता चलता है पेशाब के रंग से। 

क्या आपने कभी यह सोचा है कि पेशाब का रंग कैसा होना चाहिए? सही रंग के बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। 

इस ब्लॉग में आप जानेंगे कि पेशाब के अलग-अलग रंग आपको किस प्रकार के संकेत देते हैं और कैसे आप इन रंगों के आधार पर अपने स्वास्थ्य का सही अनुमान कर, सही कदम उठा सकते हैं। 

पेशाब का रंग कैसा होना चाहिए?

पेशाब एक आवश्यक शारीरिक तरल पदार्थ है जो हमारे शरीर से अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकालता है। 

सामान्य, स्वस्थ पेशाब का रंग हल्का पीला या भूसे के रंग का होता है। यह पीला रंग यूरोबिलिन नामक वर्णक (पिग्मेंट) से आता है, जो तब उत्पन्न होता है जब शरीर पुरानी लाल रक्त कोशिकाओं (रेड ब्लड सेल्स) से हीमोग्लोबिन को तोड़ता है। यूरोबिलिन की सांद्रता (कन्सन्ट्रैशन) पीले रंग के रूप में नजर आती है। 

अधिक सांद्रता की स्थिति में पेशाब गहरे रंग का दिखाई देता है। तो पेशाब यानी यूरिन का कलर कैसा होना चाहिए? यह हल्का पीला या भूसे के रंग का होना चाहिए। 

यूरिन कलर चार्ट 

आगे बढ़ने से पहले आपको इस यूरिन कलर चार्ट पर ध्यान देना चाहिए। इस चार्ट में न सिर्फ आप ये समझ पाएंगे कि पेशाब का रंग कैसा होना चाहिए, बल्कि आपको पेशाब के अलग-अलग रंग और उसकी संक्षिप्त व्याख्या भी मिल जाएगी: 

रंग 

व्याख्या 

हल्का पीला/भूसे के रंग 

सामान्य, स्वस्थ पेशाब

गहरा पीला गाढ़ा पेशाब

गाढ़ा पीला पेशाब निर्जलीकरण (डिहाइड्रेशन) का संकेत दे सकता है

लाल/गुलाबी 

रक्त की उपस्थिति, दवा का दुष्प्रभाव, या खाने में मिले रंग का प्रभाव 

नारंगी

कुछ खाद्य पदार्थों (जैसे, गाजर) या दवा का सेवन

सफेद/दूधिया 

अतिरिक्त प्रोटीन या फैटी एसिड की उपस्थिति

भूरा 

निर्जलीकरण, यकृत (लिवर) या गुर्दे (किडनी) की समस्याएँ, या कुछ दवाओं के सेवन का प्रभाव

नीला/हरा 

कुछ दवाओं के सेवन या खाने में मिले रंग का प्रभाव

असामान्य पेशाब के रंग - कारण और उपचार

इस चार्ट को समझकर आपको यह अंदाजा लग गया होगा कि पेशाब का रंग कैसा होना चाहिए। आदर्श रूप से हल्का पीला रंग सामान्य है। मगर यदि यह किसी और रंग में है तो आप क्या कर संकते हैं? अलग-अलग रंगों के लिए आप विभिन्न उपचार अपना सकते हैं: 

लाल पेशाब का इलाज

पेशाब का लाल होना यूरिन में ब्लड का संकेत हो सकता है। यह पेशाब पथ के संक्रमण (यूटीआई), गुर्दे की पथरी या कुछ दवाओं के कारण हो सकता है। यदि आप लाल पेशाब देखते हैं, तो किसी भी स्वास्थ्य स्थिति से निपटने के लिए डॉक्टर से परामर्श लें।

पीला पेशाब का घरेलू इलाज

यदि आपका पेशाब सामान्य से अधिक गहरा पीला है, तो यह निर्जलीकरण का संकेत हो सकता है। यूरोबिलिन की सांद्रता को कम करने के लिए खूब पानी पीएं। 

सफेद पेशाब का इलाज

पेशाब का सफेद होना पेशाब में अतिरिक्त प्रोटीन या फैटी एसिड का संकेत हो सकता है। यह किडनी की समस्या या प्रोटीनूरिया का संकेत दे सकता है। अधिक स्पष्टता के लिए डॉक्टर से परामर्श लें।

भूरा पेशाब का इलाज 

भूरा पेशाब निर्जलीकरण, यकृत या गुर्दे की समस्याओं या कुछ दवाओं के प्रभाव का संकेत हो सकता है। यदि आपको भूरे रंग का पेशाब दिखाई देता है, तो तरल पदार्थों का सेवन बढ़ाएँ और किसी भी स्वास्थ्य स्थिति से निपटने के लिए डॉक्टर से परामर्श लें।

पेशाब का रंग सफेद होना कितना जरूरी है?

अक्सर लोग पेशाब के सफेद रंग को बेहतर मानते हैं, मगर स्वस्थ पेशाब का रंग आमतौर पर हल्का पीला होता है, और पेशाब का पूरी तरह से सफेद होना आवश्यक नहीं है। 

तो फिर सफेद पेशाब क्यों होता है? सामान्य तौर पर जब शरीर अतिरिक्त प्रोटीन या फैटी एसिड का उत्पादन करता है, तो पेशाब धुंधला या दूधिया दिखाई दे सकता है। यह किडनी की समस्याओं, प्रोटीनूरिया या अन्य स्थितियों के कारण हो सकता है। 

यदि आपको सफेद या बादलयुक्त पेशाब दिखाई दे तो डॉक्टर से मिलना महत्वपूर्ण है।

निष्कर्ष

पेशाब का रंग हमारे पूरे स्वास्थ्य का एक महत्वपूर्ण संकेतक है। यह समझकर कि पेशाब का रंग कैसा होना चाहिए और असामान्य रंगों को पहचानकर, हम अपने स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए कदम उठा सकते हैं। 

याद रखें, हल्का पीला पेशाब का सामान्य, स्वस्थ रंग है और अन्य रंग कई बार खान-पान और दवाओं के कारण नज़रआते हैं। अगर पेशाब का असामान्य रंग लगातार समय तक बना रहे तो अपने डॉक्टर से संपर्क करें। 

पेशाब से जुड़ी अन्य समस्याओं के बारे में विस्तार से जानने के लिए फ़्रेंड्स ऐडल्ट डायपर्स के ब्लॉग सेक्शन को देखना न भूलें, जहाँ हम नियमित रूप से आपको विशेष जानकारियाँ देते रहते हैं। 

फ़्रेंड्स ऐडल्ट डायपर अपनी उत्तम गुणवत्ता के लिए जाना जाता है और कई सालों से लोगों की परेशानियों को खत्म करते हुए खुल कर जीने की आज़ादी दे रहा है।

FAQs

पेशाब का कौन सा रंग अच्छा होता है?

आमतौर पर हल्के पीले रंग का पेशाब अच्छे स्वास्थ्य की निशानी माना जाता है। 

सफेद रंग के पेशाब का क्या मतलब होता है?

सफेद पेशाब में अतिरिक्त प्रोटीन या फैटी एसिड, किडनी की समस्या या ओवरहाइड्रेशन का संकेत हो सकता है।

पेशाब का रंग हल्का पीला क्यों होता है?

पेशाब का पीला रंग वर्णक यूरोबिलिन से आता है, जो तब उत्पन्न होता है जब शरीर पुरानी लाल रक्त कोशिकाओं से हीमोग्लोबिन को तोड़ता है।

पीला पेशाब किसका लक्षण है?

गहरे पीले रंग का पेशाब डीहाइड्रैशन या केंद्रित पेशाब का संकेत हो सकता है।

पेशाब का भूरा रंग क्या दर्शाता है?

भूरे रंग का पेशाब डीहाइड्रैश, यकृत या गुर्दे की समस्याओं या कुछ दवाओं का संकेत दे सकता है। 

To get updated on the latest stories across categories choose