skip to content
icon icon

FREE SHIPPING above Rs.350!*

Follow Us:

Author
Nobel Hygiene

In This Article

परिचय

प्रोस्टेट एक पौरुष ग्रंथि (A gland in the male reproductive system) है जो सीधे ब्लैडर के नीचे होता है। मूत्रनली ब्लैडर से मूत्र को शरीर से बाहर ले जाने में मदद करती है। प्रोस्टेट शरीर में तरल पदार्थ (liquid substance) का निर्माण करता है जो कि शुक्राणुओं (sperm) को ले जाने का काम करते हैं। 

जैसे-जैसे आपकी उम्र बढ़ती है, आपका प्रोस्टेट भी बड़ा होता जाता है। बढ़े हुए प्रोस्टेट को बिना इन प्रोस्टेटिक हाइपरप्लेशिया कहा जाता है। प्रोस्टेट बढ़ने पर यूरीन ट्रैक, यूरीन ब्लैडर, यूरिन पास करने में समस्या, और किडनी की बीमारी हो सकती है। इसके कई कारण हो सकते हैं। दवाइयों, थेरेपी, सर्जरी और कुछ सावधानियों से बढ़े हुए प्रोस्टेट का इलाज हो सकता है। आज हम प्रोस्टेट के बारे में अधिक जानकारी लेंगे और ये भी जानेंगे कि प्रोस्टेट में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं। 

प्रोस्टेट क्यों बढ़ता है?

पुरुष की बढ़ती उम्र प्रोस्टेट बढ़ने का सबसे बड़ा कारण माना गया है। 80 वर्ष से ऊपर वाले व्यक्ति में बीपीएच सिंड्रोम पाया जाना सामान्य है। बढ़ती उम्र के अलावा इसके और भी कारण हो सकते है, जैसे - 

  • यूरिन ट्रैक में इन्फेक्शन 
  • टेस्टिकल में चोट लगना
  • प्रोस्टेट में सूजन 
  • शरीर में फैट्स की बढ़त
  • मेल सेक्स हार्मोन (टेस्टोस्टेरॉन) में बदलाव 

प्रोस्टेट में क्या खाना चाहिए ?

गलत खानपान, अनहेल्दी डाइट, और आलस भी प्रोस्टेट से जुड़ी बीमारियों का कारण हो सकता है। ये जानना जरूरी है कि आपको प्रोस्टेट में क्या नहीं खाना चाहिए और क्या खाना चाहिए? नीचे दिए हुए कुछ खाने के पदार्थ आप जरूर खाएं। 

पत्तेदार सब्जी

पत्तेदार सब्जियां जैसे कि बंदगोभी, फूल गोभी, पालक, केल, इत्यादि में फाइबर और विटामिन भरा होता हैं। ये प्रोस्टेट में सूजन को कम करने में मदद करती हैं।

 मछली

वसायुक्त मछली (फैटी फिश) जैसे कि सैल्मन, सर्दीनेस, ट्राउट, भी सूजन से राहत दिलाते हैं। 

साबुत अनाज

दलिया, क्विनोआ, ब्राऊन चावल, और जौ, फाइबर के अच्छे स्रोत हैं। 
टमाटर, ब्रॉकली, सोयाबीन, जैसी सब्जियों में प्रभावशाली एंटीऑक्सीडेंट के तत्व होते हैं जो प्रोस्टेट कैंसर के जोखिम से बचाने में मदद करते हैं।
फलियां, सेम, दाल, मटर भी फाइबर से भरपूर होते हैं और सूजन को कम करने में मदद करते हैं।

याद रखें कि प्रोसेस्ड फूड, ज्यादा चीनी या नमक, खूब मसालेदार भोजन, लाल मांस, शराब जैसी अनहेल्दी चीजों को अवॉइड करना चाहिए। ये आपके शरीर में जरूरी विटामिन्स की कमी कर सकते हैं और प्रोस्टेट को बढ़ा सकते हैं।

प्रोस्टेट में कौन सा फल खाना चाहिए ?

जामुन, स्ट्रॉबेरी , ब्लूबेरी,अनार, सेब, अंगूर, तरबूज, ब्लैकबेरी, और, रास्पबेरी बहुत अच्छे फल है जो की एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करते हैं और प्रोस्टेट को बढ़ने से बचाते हैं। 

प्रोस्टेट में क्या पीना चाहिए ?

ग्रीन टी

ग्रीन टी के फायदे हम सबने सुने हैं। ये हमारे स्वास्थ के लिए भी काफी लाभदायक साबित हुई है। इसी के साथ ये प्रोस्टेट कैंसर से बचाने में भी मदद करती है। 

अनार का जूस

अनार का जूस भी प्रोस्टेट से लड़ने में लाभदायक साबित हुआ है।

पानी

प्रोस्टेट में छह से आठ गिलास पानी (या 1.5 से 2 लीटर) पीना चाहिए।

कॉफी या चाय

बिना चीनी या कम चीनी वाले चाय या कॉफी प्रोस्टेट कैंसर को रोकने में मदद कर सकते हैं।  

याद रखें कि आपको ताज़ा फल और सब्जी के रस पीना है। पैक किए गए रस में बहुत ज़्यादा चीनी और प्रिजर्वेटिव होते हैं जो अधिक हानि पहुंचा सकते हैं।

निष्कर्ष

प्रोस्टेट एक पुरुष ग्रंथि है जिसके बढ़ने पर पेशाब में समस्या हो सकती है। प्रोस्टेट के कारणों में उम्र बढ़ना, मूत्रपथ में इन्फेक्शन, टेस्टिकल में चोट, और मेल हॉरमोन में बदलाव शामिल हैं। इसके लिए आप मेडिकेशन, थेरेपी, या सर्जरी लें सकते हैं। साथ ही घरेलू उपचारों और सावधानियों से प्रोस्टेट कैंसर से बचा जा सकता है। हालांकि तकलीफ बढ़ने पर डॉक्टर से सलाह लेना ही सबसे बेहतर होगा।  

बार-बार पेशाब आने पर रोजमर्रा की जिंदगी में दिक्कतें आ सकती हैं। ऐसे में आप संकोच में आ सकते हैं, और इस परेशानी का हल है - Friends Diaper. फ्रेंड्स डायपर आपको बढ़े हुए प्रोस्टेट से निपटने और ठीक होने के दौरान सूखा और आरामदायक बनाए रखते हैं। ये आपको लीक और दाग से बचाकर रखने में मदद करते हैं। अलग -अलग साइज़ेस में उपलब्ध ये डायपर सभी उम्र के लोगों के लिए परफेक्ट है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल 

1. प्रोस्टेट में दूध पीना चाहिए या नहीं?

- प्रोस्टेट में दूध और अन्य डेयरी उत्पादों से दूरी रखना ही बेहतर है।  डेयरी प्रोडक्ट्स में सैचुरेटेड फैट्स उच्च मात्रा में होते हैं, जो इंफ्लेमेशन का कारण बन सकते हैं और लक्षणों को बदतर बना सकते हैं।

2. प्रोस्टेट में कितना पानी पीना चाहिए?

- प्रोस्टेट में प्रतिदिन 1.5 से 2 लीटर पानी पीना ही चाहिए। क्योंकि ये आपको हाइड्रेट रखने के साथ, टॉक्सिंस को बाहर निकालने में और मूत्राशय पर दबाव को कम करने में मदद करता है।

3. प्रोस्टेट में क्या नहीं खाना चाहिए?

- प्रोस्टेट में शराब, लाल मांस, प्रोसेस्ड मीट, दूध, सैचुरेटेड फैट, तीखा या चटपटा खाना और मीठे से दूरी बना कर रखनी चाहिए। 

4. प्रोस्टेट में कौन सा फल खाना चाहिए? 

- कुछ फल जैसे कि अंगूर, तरबूज, सेब, जामुन, स्ट्राबेरी, रास्पबेरी, अनार, ब्लूबेरी, इत्यादि प्रोस्टेट में खाने चाहिए। 

इसके बारे में और अधिक जानकारी यहां से लें - प्रोस्टेट में क्या नहीं खाना चाहिए।

5. प्रोस्टेट में कौन सा जूस पीना चाहिए?

- अनार का जूस प्रोस्टेट को बढ़ने से रोक सकता है और प्रोस्टेट कैंसर से बचाव में भी मदद करता है। 

To get updated on the latest stories across categories choose