पुरुषों में यूरिन इन्फेक्शन के लक्षण कैसे हैं महिलाओं से अलग। दिखते ही करें ये उपाय

05 August, 2024
UTI in Men
In This Article

    अगर आपको कभी भी अपने प्राइवेट पार्ट में जलन, खुजली या दर्द महसूस हुआ हो तो यह यूरिन इन्फेक्शन के कारण हो सकता है।  पुरुष और महिला दोनों ही यूरिन इन्फेक्शन से पीड़ित हो सकते हैं। वैसे ये बहुत ज़्यादा आम नहीं है, लेकिन यह जानना जरूरी है कि पुरुषों में यूरिन इन्फेक्शन के लक्षण यानि सिम्प्टम्स क्या हैं और यह होता क्यों है। उससे भी ज्यादा यह जानना जरूरी है कि इसे हैंडल करने के क्या तरीके हैं। तो आइए, इसे अच्छे से समझते हैं।

    पुरुषों में यूरिन इन्फेक्शन क्यों होता है?

    आखिर, पुरुषों में यूरिन इन्फेक्शन क्यों होता है? आइये समझते हैं। 

    सबसे पहले यूरेथ्रा के बारे में समझते हैं । यूरेथ्रा (Urethra) वो नली है जो पेशाब को ब्लैडर की मदद से शरीर से बाहर निकालती है। बैक्टीरिया (Bacteria) सूक्ष्म जीव होते हैं, जो कई जगहों पर पाए जाते हैं यूरेथ्रा में भी। लेकिन जब ये बैक्टीरिया बढ़ने लगते हैं और यूरिनरी ट्रैक्ट में संक्रमण फैलाते हैं, तो पेशाब में इंफेक्शन (Urinary Tract Infection - UTI) हो जाता है और जल्द ही पुरुषों में यूरिन इन्फेक्शन के लक्षण नजर आने लगते हैं।

    पुरुषों में यूरेथ्रा महिलाओं की तुलना में लंबा होता है, इसलिए बैक्टीरिया के लिए ऊपर चढ़कर ब्लैडर तक पहुंचना थोड़ा मुश्किल होता है। लेकिन आपको सावधानियां बरतनी चाहिए।

    पुरुषों में यूटीआई/यूरिन इन्फेक्शन के लक्षण इन कारणों से बढ़ सकते हैं:

    • सेक्शुअल ऐक्टिविटीज

      यौन संबंध के दौरान बैक्टीरिया योनि से यूरेथ्रा में प्रवेश कर सकते हैं।
    • गंदगी

      गंदे हाथों से पेशाब करना या यौन अंगों को साफ नहीं रखना भी बैक्टीरिया के प्रवेश का कारण बन सकता है।
    • कमजोर इम्यूनिटी

      अगर आपकी इम्यूनिटी कमजोर है, तो बैक्टीरिया से लड़ने में मुश्किल हो सकती है, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।
    • उम्र

      50 से ज्यादा उम्र वाले पुरुषों को प्रोस्टेट का साइज बढ़ना या किडनी में स्टोन जैसी प्रॉब्लम्स हो सकती हैं, जिससे ये दिक्कत हो सकती है।
    • प्रोस्टेट प्रॉब्लम्स

      प्रोस्टेट का साइज बढ़ना या प्रोस्टेटाइटिस जैसी कोई प्रॉब्लम होने से भी UTI का रिस्क बढ़ जाता है।
    • डायबिटीज

      मधुमेह या डायबिटीज कंट्रोल में ना हो, तो वो नर्व्स को डैमेज करके UTI का रिस्क बढ़ा देता है।

    पुरुषों में यूरिन इन्फेक्शन के 7 लक्षण

    अब जान लें सिम्प्टम्स! पुरुषों में यूरिन इन्फेक्शन के लक्षण कुछ इस तरह के नजर आ सकते हैं:

    1. बार-बार पेशाब करने की बड़ी जोर की इच्छा
    2. पेशाब करते समय जलन होना
    3. थोड़ा-थोड़ा करके बार-बार पेशाब आना
    4. पेशाब का रंग गहरा होना, बदबू आना या धुंधला होना
    5. निचले पेट, पीठ या कमर में दर्द होना
    6. पेशाब में खून आना (गंभीर मामलों में)
    7. जी मिचलाना और उल्टी होना (गंभीर मामलों में)

    पुरुषों में यूरिन इन्फेक्शन के 7 घरेलू उपाय

    डॉक्टर की दवाई तो जरूरी है, लेकिन कुछ घरेलू नुस्खे भी हैं जो रिकवरी में मदद कर सकते हैं:

    1. भरपूर पानी पिएं

      जितना ज्यादा पानी पिएंगे, उतने ही बैक्टीरिया यूरिनरी सिस्टम से बाहर निकलेंगे।
    2. प्रोबायोटिक्स लें

      ये शरीर में अच्छे बैक्टीरिया का बैलेंस बनाए रखने में मदद करते हैं। अपने देश में प्रोबायोटिक्स के अच्छे ऑप्शन हैं इडली, डोसा और दही।
    3. गर्म सेंक लगाएं

      अगर यूरिन इन्फेक्शन से अचानक दर्द उठ जाए तो निचले पेट पर हीटिंग पैड लगाने से दर्द कम हो सकता है।
    4. बुरी आदतों से बचें

      कैफीन, शराब, और निकोटीन से UTI के लक्षण बढ़ सकते हैं। इसलिए अपने इन शौकों को जितना जल्दी बाय कर दें, अच्छा है। 
    5. पेशाब ना रोकें

      पेशाब रोकने से बैक्टीरिया ब्लैडर में जा सकते हैं और मुसीबत बढ़ सकती है, इसलिए पेशाब रोककर ना रखें।
    6. तीखे और मसालेदायर खाने से परहेज करें

      स्पाइसी या एसिडिक खाना खाने से बचें, ये ब्लैडर की परेशानी बढ़ा सकते हैं।
    7. जूस

      जूस पिएं, ख़ासकर क्रैनबेरी का जूस यूटीआई को रोकने में मदद कर सकता है।

    पुरुषों में यूरिन इन्फेक्शन कितने दिन में ठीक होता है?

    यह इस बात पर निर्भर करता है कि इलाज क्या चल रहा है। पुरुषों में यूरिनल इंफेक्शन का इलाज आमतौर पर 7-14 दिनों तक चलता है। ये इंफेक्शन की गंभीरता और दी गई एंटीबायोटिक्स पर निर्भर करता है। याद रखें कि डॉक्टर द्वारा सुझाई दवा का कोर्स पूरा करें।

    निष्कर्ष

    पुरुषों में यूरिन इन्फेक्शन के लक्षण को जल्दी पहचानना बहुत जरूरी है ताकि आगे कोई दिक्कत ना हो। पुरुषों में यूटीआई लक्षण के कारण अगर पेशाब रोकने में परेशानी हो रही है या बार-बार तेज इच्छा हो रही है, तो ऐसे में एडल्ट डायपर थोड़ा आराम और सुरक्षा दे सकते हैं, खासकर तब जब लीकेज हो रहा हो या कंट्रोल ना हो पाए। ये दुर्घटनाओं को रोकने में और UTI की परेशानी को कम करने में मदद कर सकते हैं। इस मामले में Friends एडल्ट डायपर सच्चा साथी है। यह 16 से भी ज्यादा घंटों तक आपको ड्राय रखता है। आप जितना ड्राय और कम्फर्ट रहेंगे, उतना ही बेहतर जीवन जी सकेंगे।

    अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

    पुरुषों को यूरिन इन्फेक्शन क्यों होता है?

    पुरुषों में यूरिन इन्फेक्शन बैक्टीरिया के यूरेथ्रा में चले जाने से होता है। ये कई कारणों से हो सकता है, जैसे उम्र, प्रोस्टेट की समस्याएं, डायबिटीज या कमजोर इम्यूनिटी।

    लड़कों को यूटीआई इन्फेक्शन कैसे होता है?

    लड़कों में ये कम होता है, लेकिन हो सकता है। जन्मजात असामान्यताएं, जैसे टेढ़ी यूरेथ्रा या ब्लैडर की समस्याओं के कारण।

    यूरिन इन्फेक्शन को ठीक करने का सबसे तेज़ तरीका क्या है?

    एंटीबायोटिक्स सबसे तेज तरीका है, पर पूरा कोर्स करना जरूरी है, भले ही दवा शुरू करने के बाद आराम मिलने लगे। मगर याद रहे किसी भी दवा का प्रयोग सिर्फ और सिर्फ डॉक्टर की सलाह पर ही करें।

    यूरिन इन्फेक्शन का मुख्य कारण क्या है?

    जैसे कि अब तक आप समझ गए होंगे कि बैक्टीरिया का यूरेथ्रा में जाना ही मुख्य कारण है।

    क्या पुरुषों में यूरिन इन्फेक्शन होना नॉर्मल है?

    यह सच है कि महिलाओं की तुलना में पुरुषों में UTI कम आम होता है, लेकिन यह हो सकता है और इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

    References:

    https://www.webmd.com/men/urinary-tract-infection-in-men

    https://www.healthline.com/health/mens-health/uti-in-men

    https://www.medicalnewstoday.com/articles/320872

    Written By:- Team Nobel Hygiene