skip to content
icon icon

FREE SHIPPING above Rs.350!*

Follow Us:

Author
NOBEL HYGIENE

In This Article

परिचय

प्रेगनेंसी जहां एक महिला के जीवन का सबसे खूबसूरत एहसास है, वही ये एक ऐसा दौर है जिसमें महिला बहुत कुछ नया अनुभव करती है। जैसे शरीर के आकार में बदलाव, क्रैंप्स, कमर दर्द, मूड स्विंग, डिस्चार्ज, इत्यादि।

प्रेगनेंसी के दौरान महिलाएं अपने अंदर कई बदलावों को देखती हैं और उन्हें समझना चाहती हैं। इन्हीं बदलावों को समझते हुए आज हम जानेंगे कि  प्रेगनेंसी में पेशाब का रंग कैसा होता है?

प्रेगनेंसी में पेशाब का रंग कैसा होता है?

हमने अक्सर सुना है कि एक गर्भवती महिला को बार-बार पेशाब जाने की आवश्यकता महसूस हो सकती है और ये बिल्कुल सामान्य बात है। पर क्या आप ये जानती हैं कि प्रेगनेंसी में पेशाब का रंग कैसा होता है? इस दौरान पेशाब का रंग गहरा पीला हो सकता है, साथ ही ये झागदार भी हो सकता है। अगर आपको अपने पेशाब के रंग में कोई महत्वपूर्ण बदलाव महसूस होता है, तो आपको अपने डॉक्टर से बात करनी चाहिए।

प्रेगनेंसी में पेशाब का रंग पीला क्यों होता है?

आमतौर पर पेशाब का रंग कई कारणों पर निर्भर करता है, जैसे डिहाइड्रेशन, कई प्रकार की दवाइयां जैसे - विटामिन और सप्लीमेंट, डाइट, फूड, इत्यादि। प्रेगनेंसी में भी ऐसा ही होता है। ये यूरोक्रोम (मूत्र में यूरोक्रोम की उपस्थिति के कारण उसका रंग पीला होता है) की मात्रा में बदलाव की वजह से भी प्रभावित होता है।

प्रेगनेंसी में पेशाब का रंग कैसा होता है ये समझने के बाद ये जानना ज़रूरी है कि इसके पीछे के कारण क्या हो सकते हैं।

1. डिहाइड्रेशन

प्रेगनेंसी की पहली तिमाही में चक्कर आना, उल्टी, और मतली की वजह से डिहाइड्रेशन हो सकता है जिसकी वजह से पेशाब गहरा पीला और झागदार हो सकता है। कुछ खास फल और सब्जियां जैसे चुकंदर से भी पेशाब का रंग बदल सकता है। गाजर और चुकंदर आपके मूत्र के रंग को गहरा या थोड़ा लाल भी कर सकती है।

2. यूटीआई

प्रेगनेंसी के दौरान यूटीआई के चांसेस भी ज्यादा होते हैं। ऐसे में पेशाब की जगह में दर्द, सूजन, बदबू, और प्रेगनेंसी में यूरिन का कलर बदलने की भी आशंका रहती है। यूटीआई संक्रमण के कारण मूत्र दूधिया सफेद हो सकता है।

और पढ़ें  - प्रेगनेंसी में यूरिन इन्फेक्शन के लक्षण, कारण और उपचार

3. इन्फेक्शन

कई बार वैजिनल यीस्ट इन्फेक्शन के कारण भी पेशाब का रंग बदल सकता है। ये प्रेगनेंसी में एक आम बात है। इस समय योनि में खुजली भी हो सकती है।

4. हेमट्यूरिया

हेमट्यूरिया भी एक स्थिति है जिसमें पेशाब के साथ खून आने लगता है। इसमें प्रेगनेंसी में यूरिन का कलर हल्का भूरा भी हो सकता है।

प्रेगनेंसी में पेशाब के रंग बदलने की अनेक वजह हो सकती है, पर अगर रंग बदलने के साथ ही आपको जलन, सूजन, या दर्द महसूस हो, तो ऐसे में डॉक्टर से तुरंत संपर्क करना ज़रूरी है। डॉक्टर आपको यूरीन और ब्लड टेस्ट की सलाह दे सकते हैं। यूरीन टेस्ट आपके पेशाब में लाल रक्त कोशिकाओं, सफेद रक्त कोशिकाओं, बैक्टीरिया और प्रोटीन के लेवल का पता चलता है। साथ ही ब्लड टेस्ट से किडनी फंक्शन और लिवर एंजाइम्स का पता लगाया जाता है।

ये भी पढ़ें  - महिलाएं को बार-बार पेशाब आने के कारण और उपाय

निष्कर्ष

अगर प्रेगनेंसी के दौरान आपको बार-बार पेशाब जाना पड़ रहा या बहुत बार पेशाब के रंग में बदलाव हो रहा, तो डॉक्टर से ज़रूर मिलें। गर्भवती महिला के पेशाब में झाग आना भी सामान्य है और चिंता का विषय नहीं है, पर अगर इसके साथ खून आ रहा, दर्द या सूजन है, खुजली या जलन हो रही, तो इसे नज़रअंदाज न करें।

अगर आप प्रेगनेंसी में बार-बार पेशाब आने से परेशान हैं, तो इस परेशानी का एक बेहतरीन उपाय है - Friends Diapers. फ्रेंड्स डायपर्स आपको ड्राई रखने के साथ-साथ रैशेज को भी रोकते हैं। इनके अलग-अलग साइज़ उपलब्ध हैं, ताकि सभी उम्र के लोग उपयोग कर सके । ध्यान रखें कि प्रेगनेंसी में आपका स्वास्थ्य सबसे महत्वपूर्ण है, और यदि आवश्यकता हो, तो डायपर्स का इस्तेमाल करने में शर्माना नहीं है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  1. प्रेगनेंसी में पेशाब का रंग कैसा होता है?

- प्रेगनेंसी में आमतौर पर पेशाब का रंग गहरा पीला होता है।

  1. क्या प्रेगनेंसी में पेशाब सफेद होता है?

- पेशाब का रंग सफेद होना- इसका अर्थ है पेशाब के वक्त कई बार स्राव (वाइट डिस्चार्ज) मूत्र के साथ मिल सकता है, और यह मूत्र में सफ़ेद कणों के रूप में दिखाई दे सकता है।

हालाँकि, यदि पेशाब दूधिया सफेद और झागदार है, तो यह यूटीआई के कारण हो सकता है। यदि रंग जल्द ही  नहीं बदलता है, तो आपको अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

  1. गर्भवती महिला का पेशाब कैसा दिखता है?

- प्रेगनेंट महिला का पेशाब गहरा पीला और झागदार हो सकता है।

  1. प्रेगनेंसी में क्या पीला पेशाब आता है?

- हां प्रेगनेंसी में पीला पेशाब आता है। इसकी वजह हो सकती है हाइड्रेशन लेवल में बदलाव, दवाइयां, डाइट, और महिला का स्वास्थ्य।

  1. गर्भवती होने पर मेरा पेशाब किस रंग का होना चाहिए?

- प्रेगनेंसी में आमतौर पर महिला का पेशाब पीले रंग का होना चाहिए।

To get updated on the latest stories across categories choose