पेशाब के बाद होने वाला दर्द - लक्षण, कारण, और उपाय
skip to content
icon icon

FREE SHIPPING above Rs.350!*

Follow Us:

Author
Nobel Hygiene

In This Article

परिचय

क्या आपने कभी पेशाब के बाद दर्द महसूस किया है? पेशाब के बाद दर्द होना परेशानी की बात जरूर है, पर ये दोनों पुरुष और महिलाओं के लिए एक आम परेशानी है। महिलाओं को इस समस्या का सामना अक्सर करना पड़ सकता है, लेकिन पुरुषों को अधिकतर इसका सामना उनकी अधेड़ उम्र (middle age) में करना पड़ता है।"

इसे पहचानने के कई लक्षण हैं। आज इस ब्लॉग में हम बार-बार पेशाब आना और दर्द होना, इसके लक्षण, कारण, और घरेलू उपचार के बारे में जानेंगे। 

पेशाब में दर्द के 6 लक्षण

अगर आप इनमें से किसी भी प्रकार के दर्द या समस्या का सामना कर रहे हैं, तो आपको जल्द से जल्द देखभाल और उपचार करवाना चाहिए।

  1. मूत्राशय खाली करते समय दर्द होना
  2. पेशाब में जलन
  3. चुभने वाली अनुभूति होना
  4. बार-बार पेशाब आना
  5. पेशाब में खून आना
  6. बदबूदार पेशाब

    पेशाब करने के बाद पेट में दर्द क्यों होता है?

    बार-बार पेशाब आना और दर्द होना एक आम सी परेशानी है। पेशाब के बाद दर्द होने की वजह से कई बार पेट में भी दर्द होने लगता है। इसके कई कारण हो सकते हैं, जो नीचे दिए गए हैं।

    पेशाब के बाद दर्द होने के कारण,

    • मूत्र पथ संक्रमण (यूटीआई)
    • शारीरिक संबंध
    • हार्मोन्स में बदलाव
    • यौन संचारित रोग (एसटीडी)
    • मधुमेह (डायबिटीज)
    • कैंसर
    • बढ़ती उम्र
    • प्रेगनेंसी
    • आर्थराइटिस
    • किडनी स्टोन या गुर्दे की पथरी

    पेशाब का रंग भी बीमारी का कारण बता सकता है। जानिए पेशाब का रंग कैसा होना चाहिए।

    पेशाब में दर्द होना घरेलू उपाय

    पेशाब में दर्द से राहत पाने के लिए आप कुछ घरेलू उपाय कर सकते हैं। इनमें से कुछ हैं :- 

    • पेशाब को ना रोकें

      चाहे कितना भी जरूरी काम हो, पेशाब को ना रोकें। इससे पेशाब में जलन और दर्द हो सकता है और कई बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। 
    • हाइड्रेट रहें

      थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पीते रहें। हाइड्रेट रहना बहुत जरूरी है। ये पेशाब के दौरान जलन और दर्द कम करने में मदद कर सकता है। 
    • नारियल पानी

      इसका सेवन भी पेशाब के दर्द से राहत देता है।
    • नींबू

      नींबू का रस या नींबू पानी पेशाब के दर्द को ठीक करने में मदद करता है। गर्म पानी में थोड़ा सा नींबू का रस और शहद मिलाकर रोजाना खाली पेट पिएं ।
    • बेकिंग सोडा

      बेकिंग सोडा शरीर में पी. एच लेवल को संतुलित करता है। पानी में एक चम्मच बेकिंग सोडा मिलकर खाली पेट पिएं । 
    • एप्पल साइडर विनेगर

      गुनगुने पानी में 1 बड़ा चम्मच एप्पल साइडर विनेगर पेशाब के दर्द से राहत दे सकता है।
    • आंवला रस

      आमले का रस भी पेशाब के दर्द से राहत दिला सकता है। 
    • करौंदे का जूस

      क्रैनबेरी जूस भी पेशाब के दर्द के लिए फायदेमंद है। 
    • दही

      हर दिन दही के सेवन से पेशाब का दर्द कम हो सकता है। 
    • खीरा

      खीरा या खीरे का रस शरीर को हाइड्रेट रखता है, जिससे पेशाब के दर्द से राहत मिल सकती है। 

      अधिक जानकारी के लिए यह क्लिक करें -पेशाब में जलन के उपाय

      निष्कर्ष

      पेशाब के बाद दर्द होना सभी के लिए एक आम बात है। पर इसे ठीक करने से पहले इसके लक्षण समझना और कारण जान लेना जरूरी है। पेशाब के दर्द को कुछ घरेलू उपायों से भी ठीक किया जा सकता है। पर अगर दर्द या जलन बढ़ जाए तो डॉक्टर को दिखा लेना ही बेहतर होगा। 

      अगर आप बार-बार पेशाब आने और लीकेज से परेशान है। तो इस परेशानी का एक उपाय है - Friends Diapers. फ्रेंड्स डायपर्स आपको ड्राई रखने के साथ-साथ रैशेज को भी रोकते हैं। इनके अलग-अलग साइज़ उपलब्ध हैं, ताकि सभी उम्र के लोग इसका उपयोग कर सके । ध्यान रखें कि आपका स्वास्थ्य सबसे महत्वपूर्ण है, और यदि आवश्यकता हो, तो डायपर्स का इस्तेमाल करने में शर्माना नहीं है।

      अक्सर पूछे जाने वाले सवाल    

      1. पेशाब करते समय दर्द होने पर क्या पीना चाहिए?

      पेशाब के दर्द से राहत पाने के लिए आप ज्यादा पानी पिएं , करौंदे का जूस, खीरे का रस, नारियल पानी, और नींबू पानी का सेवन कर सकते हैं। 

      2. पेशाब के बाद दर्द का इलाज क्या है?

      पेशाब के बाद दर्द के कुछ घरेलू इलाज़ है, जैसे - नारियल पानी, नींबू पानी, खीरे का रस, दही इत्यादि। 

      3. क्या अधिक पानी पीने से पेशाब के बाद वाले दर्द में राहत मिल सकती है?

      जी हां, हाइड्रेट रहने और ज्यादा पानी पीने से पेशाब के बाद वाले दर्द में राहत मिल सकती है। अगर दर्द या जलन ज्यादा हो तो डॉक्टर को दिखाएं। 

      4. क्या हल्दी दूध पेशाब के बाद वाले दर्द में फायदेमंद है?

      हल्दी वाला दूध पेशाब की जगह में सूजन को ठीक करने में मदद कर सकता है, पर ये पेशाब के दर्द के लिए कुछ खास फायदेमंद नहीं है।

      To get updated on the latest stories across categories choose